07-May-2026
...


- हजारों कांग्रेसजन उतरे सड़कों पर, गिरफ्तारियां दी! भाजपा का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब ग्वालियर ( ईएमएस ) । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज निरावली-रायरू चौराहा पर प्रदेश के अन्नदाता किसानों के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई को लेकर विशाल चक्काजाम सड़क सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे के नेतृत्व में ग्वालियर, मुरैना एवं भिंड जिले के हजारों कांग्रेसजन सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की आवाज बुलंद करते हुए गगनभेदी नारे किसान विरोधी भाजपा सरकार  नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, भाजपा सरकार होश में आओ, किसानों का हक दिलाओ, अन्नदाता पर अत्याचार बंद करो, भाजपा सरकार इस्तीफा दो के साथ अनेक कांग्रेसजनों ने गिरफ्तारियां दी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। भाजपा ने वर्ष 1990 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शंकर पटवा के नेतृत्व में यह वादा किया था कि भाजपा किसानों का कर्ज माफ करेगी, लेकिन 36 वर्षों के लंबे समय के बाद भी भाजपा किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाई। आज प्रदेश का किसान कर्ज, महंगी खाद, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, बिजली संकट और फसल के उचित दाम न मिलने से परेशान है। भाजपा सरकार केवल झूठे वादों और विज्ञापनों की राजनीति कर रही है, लाखों किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं, किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। फिर भी भाजपा सरकार किसानों की पीड़ा पर आँखें मूंदे बैठी है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जाएगा, उनकी फसलों को उचित मूल्य नहीं मिलेगा और उनकी अन्य न्यायपूर्ण मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक कांग्रेस का यह संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। मप्र सह प्रभारी सासंद श्रीमती संजना जाटव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को सिर्फ छलने का काम किया है। चुनाव आते ही बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आते ही किसान को भूल जाते हैं। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि प्रदेश का किसान आज बदहाल है। खाद के लिए लाइन, बिजली के लिए संघर्ष और फसल बेचने के लिए भटकना पड़ रहा है। भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है। . राज्यसभा सांसद अशोक सिंह का ने कहा कि भाजपा ने किसानों को सिर्फ झूठे सपने दिखाए हैं। जब-जब भाजपा सत्ता में आई, किसानों की समस्याएं बढ़ी हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों के दर्द को समझती है क्योंकि कांग्रेस की जड़ गांव और खेतों में है। आज का यह सत्याग्रह भाजपा सरकार को चेतावनी है कि अगर किसानों की अनदेखी बंद नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर, दिनेश गुर्जर एवं सुरेश राजे ने कहा कि प्रदेश का किसान आज परेशान और निराश है। भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है। प्रदेश महासचिव प्रवीण पाठक सुनील शर्मा एवं रश्मि पवार शर्मा ने कहा कि आज भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। किसान के हक के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरी है और संघर्ष जारी रहेगा। कंाग्रेस के सड़क सत्याग्रह चक्काजाम आंदोलन में मप्र सह प्रभारी सांसद श्रीमती संजना जाटव, पूर्व मंत्री कमलेष्वर पटेल, राज्यसभा संासद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री जिला ग्वालियर प्रभारी पी.सी. शर्मा, पूर्व मंत्री बालेंदू शुक्ला, ग्रामीण जिला प्रभारी घनश्याम सिंह, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर, सुरेश राजे, दिनेश गुर्जर, प्रदेश महासचिव प्रवीण पाठक, सुनील शर्मा, दशरथ सिंह पटेल, श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, संजय सिंह यादव, प्रांजल तिवारी, रामबाबू श्रीवास, हमीद खां उस्मानी, माठू यादव, योगेन्द्र सिंह मंगल यादव, अवधेश कौरव, मेहबूब खां चेनवाले, श्रीमती मीनू परिहार, सहित हजारो कांग्रेस सम्मलित थे। .