अशोकनगर (ईएमएस) । गुरूवार को कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक ली गई। बैठक में पुलिस, वन, जिला अभियोजन, स्वास्थ्य, खाद्य, परिवहन, जनजातीय कार्य, खनिज, आबकारी, खाद्य सुरक्षा विभागों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने वन विभाग की समीक्षा के दौरान वनसंरक्षण अधिनियम वनप्राणियों के मांस की तस्करी की रोकथाम, अशोकनगर वनमंडल अंतर्गत वन क्षेत्रों में अवैध कटाई अतिक्रमण, परिवहन उत्खनन, वनग्रामों में सामुदायिक वनाधिकारों को पूर्ण कर विनिश्वयन करना एवं भू-अर्जन के प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस विभाग अंतर्गत सिविल सूट अंतर्गत माननीय उच्च न्यायालयों में लंबित रिट पिटीशन प्रकरणों की जानकारी, अवमानना प्रकरणों की स्थिति, न्यायालय में प्रचलित प्रकरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला अभियोजन के तहत जिला स्तरीय जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों, चिन्हित किये जाने वाले अपराधों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत औषधि विक्रय संस्थानों के निरीक्षण, औषधि कॉस्मेटिक नमूनों की जानकारी, औषधि विक्रय अनुजप्ति की जानकारी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के सतर्कता मॅनिटरिंग समिति की समीक्षा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत राहत प्रकरणों में स्वीकृत, वितरित राहत राशि की स्थिति की समीक्षा की गई। ईएमएस / /07,मई,2026