शाजापुर (ईएमएस)। ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 52 पर मोहनलाल गुर्जर 45 वर्ष पिता धनसिंह, निवासी पनवाड़ी, साइकिल से जा रहा था, तभी पनवाड़ी रोड के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। सी-470 के आरक्षक बृजमोहन यादव, पायलट संजीव सूर्यवंशी एवं स्थानीय राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। ईएमएस / 07/05/2026