- इन्वेस्ट करने पर मोटा मुनाफा होने का लालच देकर ऐठं लिये 1 लाख 86 हजार भोपाल(ईएमएस)। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी कंपनी की महिला मैनेजर को अपना शिकार बनाकर सायबर ठगो ने 1 लाख, 86 हजार, 868 रुपए की चपत लगा दी। शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार दाना पानी रोड पर प्रियदर्शिनी अधिष्ठान में रहने वाली भावना रमपुरया पिता रामदास रमपुरया ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की वह मालवीय नगर में स्थित आईसीआईसीआई सिक्योरिटी कंपनी में मैनेजर हैं। उनके पास बीती 1 मई को व्हाट्स एप पर कॉल आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने क्वाईन बेस प्लेटफार्म की और से उन्हें एक ऑफर दिया कि यदि वह ऑनलाइन प्रोफाइल बनाती है, तो उन्हें फायदा होगा। उनके प्रोफाइल बनान पर जालसाजों ने उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते में 160 रुपए जमा भी कराए थे। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर मोटा मुनाफा होने का लालच दिया। पीड़िता उनके झांसे में आ गई, इसके बाद आरोपियों ने एक्सिस, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में अलग-अलग छह किस्त में पैसा जमा करा लिया। बाद में रात नौ बजे जालसाजों ने उनसे कहा की कंपनी रात नौ बजे के बाद काम नहीं करती है। जब अगले दिन पीड़िता ने दोबारा उनसे संपर्क किया तब उनसे कहा गया की उनका खाता ब्लॉक हो गया है, जिसे अनब्लॉक कराने के लिए 1 लाख, 46 हजार रुपए जमा करने होंगे। तब उन्हें फर्जीवाड़े का अहसास हुआ और उन्होंने सायबर सेल की राष्ट्रीय हेल्प लाइन से मदद मांगी। जिसके बाद उनका मामला शाहपुरा थाने पहुंचाया गया। पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जुनेद / 7 मई