क्षेत्रीय
07-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस) । अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ईसागढ़ थाना पुलिस द्वारा 70 लीटर हाथ भट्टी की शराब जप्त, एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ईसागढ़ पुलिस द्वारा मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान पटपूरी के कच्चे रास्ते से आरोपी सिंगार सिंह पुत्र सौवरन उर्फ स्वर्ण सिंह सिख के कब्जे से कुल 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 10,500 रुपये की जप्त की गई। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त शराब अपने साथी कुक्के सरदार से लाना बताया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। ईएमएस / /07,मई,2026