07-May-2026
...


-अंतरराज्यीय अपराधी जयराम पासवान समेत 3 गिरफ्तार वैशाली, (ईएमएस)। बिहार पुलिस ने वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में हुए चर्चित डकैती कांड का सफल उद्भेदन करते हुए तीन मुख्य कुख्यात अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंतरराज्यीय अपराधी जयराम पासवान भी शामिल है, जिस पर बिहार और नेपाल में डकैती के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि अपराधियों ने पहले सुनार व्यवसायी के घर की रेकी की थी और उसके बाद डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान बदमाश करीब 50 ग्राम सोना और 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर गठित एसआईटी ने छापेमारी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में डकैती और विस्फोटक सामग्री से जुड़े कई मामलों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। संतोष झा- ०७ मई/२०२६/ईएमएस