राज्य
07-May-2026


हरिद्वार (ईएमएस)। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं राज्य खाद्य योजना के राशनकार्डोंध्यूनिटों की ई-केवाईसी उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से की जा रही है। जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में आतिथि तक 71 प्रतिशत ई-केवाईसी ही हो पायी है। जिसे 30 मई तक अनिवार्यतः पूर्ण किया जाना है। उन्होंने जनता से अपील की हैं कि भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को सुगमता से ई-केवाईसी किये जाने हेतु मेरा ई-केवाईसी एप्प जारी किया गया है। जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर एप्प के माध्यम से अपना और अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड नम्बर डालकर फेस रीडिंग करते हुए अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी कर सकते है। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी न कराने की स्थिति में सम्बन्धित कार्डध्यूनिटों को अस्थायी रूप से निष्क्रिय भी किया जा सकता है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/07 मई 2026