सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में बदलाव का मसौदा जारी किया जिसमें 100% एथेनॉल वाली गाड़ियाँ चलाने की तैयारी। तय करना होगा कठिन, किसकी है यह गंध। दुर्घटना के बाद फिर, जिस पर हो प्रतिबंध॥ बंगाल चुनाव में ईवीएम स्ट्रांग रूम में हेराफेरी का आरोप...टीएमसी धरने पर। आयोग बोला- ईवीएम सुरक्षित है। सर्वे में दिखने लगी, उनको अपनी हार। किस पर फोड़ें ठीकरा, खोज रहे आधार॥ सीएम मान पर शराब पीकर आने का आरोप, ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट की माँग। पहले ही हैरान हैं, दल-बदलू से आप। बढ़ा रहे हैं मान भी, ऊपर से संताप॥ ईरान युद्ध जल्द ख़त्म होगा- ये कहकर ट्रंप ने एंट्री ली; अब महँगी जंग में फँसे ...एग्जिट नहीं मिल रहा। हासिल चाहे कुछ न हो, तय है पर नुक़सान। अड़े व्यर्थ में ट्रंप भी, अड़ा व्यर्थ ईरान॥ पाँच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित। बंगाल में भाजपा 200 पार, तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय ने सनातन को डेंगू मलेरिया बताने वाले स्टालिन यानी डीएमके को बुरी तरह से पराजित कर 107 सीटें प्राप्त कीं। उनको खुश करने चले, इन्हें किया नाराज़। तमिलनाडु बंगाल से, आई यह आवाज़॥ ईएमएस/08/05/2026