बिलासपुर (ईएमएस)। ग्राम चकरभाठा की गुड़ी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ में कथावाचक विनोद पाठक (रतनपुर वाले) ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया। यह आयोजन स्व. गंगोत्री देवी की वार्षिक श्राद्ध के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कथा के दौरान विनोद पाठक ने कहा कि जब-जब धरती पर पापियों का अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर पापियों का संहार करते हैं और धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण के विभिन्न बाल स्वरूपों और उनकी लीलाओं का दृष्टांत सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में अरविन्द कौशिक और दीपिका कौशिक उपस्थित हैं। कथा के संयोजन में आनंद कौशिक का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुँच रहे हैं। - 08 मई 2026