क्षेत्रीय
08-May-2026
...


- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गौर के त्रैवार्षिक अधिवेशन में मुद्दों पर चर्चा - समाज का दर्पण हैं शिक्षक-जटाशंकर शुक्ल बस्ती (ईएमएस)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई गौर का त्रैवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को ब्लॉक सभागार गौर में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार अखिलेश पाण्डेय को अध्यक्ष तथा मुरलीधर को मंत्री पद के लिए निर्वाचित किया गया। साथ ही अन्य पदों पर भी शिक्षकों का मनोनयन किया गया। अधिवेशन में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भागीदारी रही। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गौर जटाशंकर शुक्ल द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव पर्यवेक्षक दुर्गेश यादव, चुनाव अधिकारी उमाशंकर पाण्डेय और सुधीर तिवारी के देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी न होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का कार्य पूर्ण हुआ। अध्यक्ष और मंत्री के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्णधर दुबे और हरिओम चौधरी उपाध्यक्ष पद पर वैभव पाण्डेय, इंद्र प्रताप शुक्ला, घनश्याम यादव, राजू वर्मा, लाल जी, अमन कुमार और स्पर्धा वर्मा संयुक्त मंत्री पद पर मनु प्रकाश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पद पर नंदकुमार शुक्ला, शैलेंद्र कुमार राय, ओम जी माथुर, अवनीश पाल, सुमित कुमार यादव, रजनीश सिंह, राहुल कुमार राणा और रुचि शुक्ला, प्रचार मंत्री पद पर पवन कुमार, शैलेंद्र चौधरी, लालचंद, रजनीश कुमार और रजनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार कनौजिया, लेखाकार पद पर अरविंद यादव, आय व्यय निरीक्षक पद पर जनार्दन प्रसाद पाण्डेय को निर्वाचित किया गया। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को समाज का दर्पण बताते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए शिक्षक एकजुट रहें। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सजग रहने की बात कही। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा द्वारा बताया गया कि ब्लॉकों के निर्वाचन की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी इसी क्रम में 9 मई को विक्रमजोत ब्लॉक का अधिवेशन सुनिश्चित है। शिक्षक अपनी एकता से संघर्ष के लिए तत्पर हैं और बिना संघर्ष के अब कोई सुविधा मिलने वाली नहीं है। अधिवेशन में मुख्य रूप से विजय यादव, गौरव चौधरी, प्रवीण श्रीवास्तव, रजनीश यादव, प्रताप नारायण चौधरी, हरेंद्र यादव के साथ ही गोंडा जनपद के छपिया ब्लॉक के अध्यक्ष राजमंगल पाण्डेय और मंत्री ऋषि कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। .../ 8 मई /2026