क्षेत्रीय
08-May-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। अन्तर्राष्ट्रीय रेडक्रास दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मालवीय रोड स्थित बादशाही अखाडा पर रेडक्रास के पूर्व सचिव कुलवेन्द्र सिंह के संयोजन में केक काटकर खुशियों को साझा को साझा किया गया। विश्व शांति, सेवा के क्षेत्र में रेड क्रास के महत्व पर चर्चा की गई। इस परम्परा को और समृद्ध बनाये जाने पर रेडक्रास सदस्यों ने जोर दिया। रेडक्रास के पूर्व सचिव कुलवेन्द्र सिंह ने बताया कि जीन हेनरी ड्यूनेंट स्विस मानवतावादी, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे, हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई 1828 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में हुआ था, उन्हें 1901 में दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने 1863 में इंटरनेशनल ऑफ द रेड क्रॉस की स्थापना की थी। रेडक्रास के वरिष्ठ सदस्य डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि रेडक्रास हमें सेवा और मानवता की रक्षा के क्षेत्र में अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र सिंह, लाडले हैदर रिज्वी, शाशंक राजगढ़िया, सन्तोष कुमार जायसवाल, मनोज यादव , गुरुचरन सिंह चावला, शोयब रहमान, विनय मौर्या,एस के दुबे,अतीत पाण्डेय, दिवेश तिवारी, अभिषेक गुप्ता, सचिन श्रीवास्तव,विमल पान्डेय,काजी फरजान राकेश कुमार सौरभ यादव, ईश्वर चंद्र आदि उपस्थित रहे। .../ 8 मई /2026