क्षेत्रीय
08-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। राजकिशोर नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव अनुराग भवन में सदगुरुवार को आयोजित आध्यात्मिक सभा में ब्रह्माकुमारी मंजू ने कहा कि आज दुनिया में भौतिक साधनों और बाहरी शक्तियों की वृद्धि के बावजूद अशांति, तनाव और भय बढ़ता जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्थायी सुख, शांति और एकता केवल परमात्मा की याद रूपी योग बल, आत्मिक शक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान से ही स्थापित हो सकती है। यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज की ओर से किया गया था। ब्रह्माकुमारी मंजू ने अपने संबोधन में कहा कि परमात्मा हम सभी को ज्ञान रूपी तीसरा नेत्र देकर स्वयं की पहचान और जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने की शक्ति देते हैं। उन्होंने वर्तमान संगम युग को परिवर्तन का श्रेष्ठ समय बताते हुए कहा कि इस समय सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार, पवित्रता और ईश्वरीय याद अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है। उन्होंने सभी से क्रोध, तनाव और नकारात्मकता से दूर रहकर प्रेम, शांति और सहयोग की भावना बढ़ाने का संदेश दिया। सभा के अंत में बहनों ने सभी श्रद्धालुओं को सद्गुरुवार का व माउंट आबू से लाया गया भोग व अमृत दिया। - 08 मई 2026