क्षेत्रीय
08-May-2026
...


कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में चढ़ने से हुआ था गुस्सा भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल में कुशीनगर एक्सप्रेस में 75 साल की वृद्व महिला के साथ टीटीई द्वारा मारपीट किये जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि नर्मदापुरम से भोपाल का सफर करने के लिये बुजुर्ग महिला स्टेशन पहुंची वहॉ ट्रेन जाने के तैयार थी, हड़बड़ाहट और ट्रैन छूटने के डर से महिला सामने खड़े एसी कोच में चढ़ गई। इस बात पर टीसी टीटीई आक्रोशित हो गया था। आरोपी ने महिला के चेहरे पर मुक्का मार दिया जिससे महिला के दांत टूट गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डी-6 पूर्वी रेलवे कॉलोनी भोपाल में रहने वाली सुशीला देवी (75) के बेटे भी टीटीई है। घटना बीती 6 मई की है। मिली जानकारी के अनुसार सुशीला देवी कुशीनगर एक्स से नर्मदापुरम से भोपाल की यात्रा कर रही थी। ट्रेन नर्मदापुरम से चलने को तैयार हो गई। ट्रेन छूटने के डर से सुशीला देवी एसी कोच में चढ़ गई। ट्रेन में सवार टीटीई नदीम खान ने महिला को फौरन ही बोगी से जाने को कहा। महिला ने कहा की वह धीरे-धीरे चलकर स्लीपर कोच में जा रही है। आरोप है की यह बात सुनकर नदीम गुस्सा हो गया और महिला का हाथ पकड़कर धकाते हुए जल्दी निकलने को कहा। महिला ने कहा कि मैं बुजुर्ग हूं और जल्दी-जल्दी नहीं चल सकूंगी। इस पर आक्रोशित हुए टीटीई ने उनके चेहरे पर मुक्का मार दिया जिसस महिला का दांत टूट गया, और खून निकल आया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। बाद में महिला ने अपने बेटे को घटना की जानकारी दी। बेटे ने जीआरपी पहुचंकर शिकायत की। बाद में जीआरपी की टीम सुशीला देवी और टीटीई को लेकर थाने पहुंची। वहां टीटीआई के खिलाफ शिकायत दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी नदीम की गिरफ्तारी कर ली गई। जुनेद / 8 मई