जबलपुर (ईएमएस)। हितकारिणी सभा विद्या परिषद द्वारा आयोजित समर कैंप में छात्र-छात्राओं को नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। आज समर कैंप में छात्र-छात्राओं को रग्बी एवं कबड्डी का प्रशिक्षण प्रदान किया गया साथ ही साथ अन्य खेल भी सुचारू रूप से चल रहे हैं, रग्बी के प्रशिक्षक अजय नामदेव ने बताया की जबलपुर में यह नया खेल है और छात्र बड़े उत्साह पूर्वक इस खेल में हिस्सा ले रहे हैं, कबड्डी के प्रशिक्षण शानू यादव ने बताया की प्रतिवर्ष हितकारिणी सभा के समर कैंप से कुछ बच्चे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनकर उभर रहे हैं। ध्यान की विशेषज्ञ संगीता मैडम ने बताया कि ध्यान के द्वारा विद्यार्थियों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने में आया है, उनके द्वारा कई विद्यालयों एवं महाविद्यालय में छात्रों को ध्यान का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में विद्या परिषद के सदस्य यतेंद्र सिंघाई की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, इस दौरान विद्या परिषद के मंत्री जयेश सिंह राठौर जी उपस्थित रहे। महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी की प्राचार्य श्रीमती कविता एवं इंजीनियरिंग की प्राचार्य रिंकू कथूरिया एवं महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा, समर कैंप को सफल बनाने में खेल अधिकारी दिनेश सिंह, शेखर खंपरिया, राजेंद्र तिवारी, हरीश विश्वकर्मा तथा संयोजक राजीव श्रीवास्तव एवं अन्य स्टाफ लगातार सहयोग कर रहे हैं। - 08 मई 2026/ 04.06