क्षेत्रीय
08-May-2026
...


आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताकर दिया शादी का झांसा, 5 साल तक किया रेप - शादी करने से इंकार करने पर थाने पहुचां मामला भोपाल(ईएमएस)। कमला नगर थाना इलाके में रहने वाली एक महिला के मोबाइल पर अनजान युवक का कॉल आया। बातचीत होने पर युवक ने कहा की वह किसी और को कॉल कर रहा था, गलती से उसे लग गया। इस कॉल के बाद उनके बीच बातचीत शुरु हो गई और जल्द ही उनके बीच दोस्ती फिर प्रेम-प्रसंग शुरु हो गया। नजदीकियां बढ़ने पर आरोपी युवक ने बहाने से महिला को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी का झांसा देकर आरोपी पॉच साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनों जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मामला थाने जा पहुचां जहॉ पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कमला नगर इलाके में रहने वाली 31वर्षीय युवती ने अपनी शकिायत में बताया की पांच साल पहले साल 2021 में उसके मोबाइल पर राँग नंबर से कॉल आया था। कॉल रिसीव करने पर दूसरी और से बातचीत करने वाले युवक ने गलती से फोन लग जाने की बात कही। इसके बाद उसका फिर से फोन आया और युवक ने अपना नाम सुरेंद्र राय बताते हुए उससे बात की। जल्द ही उनके बीच लगातार बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई, जो जल्द ही प्रेम-प्रसंग में बदल गई। इसके बाद आरोपी युवक ने मिलकर जरूरी बात करने के बहाने पीड़िता को अपने घर पर बुलाया। जहां आरोपी युवक ने उसे बताया कि वह तलाकशुदा है, और वह उससे शादी करना चाहता। शादी का झांसा देकर अरोपी ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी करीब पांच साल तक पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच युवती जब भी शादी की बात कहती तब वह कोई न कोई बहाना बताकर टाल देता था। पिछले दिनों उसका व्यवहार युवती के प्रति बदलने लगा, यह देख युवती ने उस पर शादी करने का दबाव डालना शुरु किया। तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार करते हुए दुरियां बनानी शुरु कर दी। परेशान होकर बीते दिन पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने सुरेन्द्र राय नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है। जुनेद / 8 मई