ढाई लाख का माल जप्त, दूसरे राज्यो में खपाता था नशीला पदार्थ भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने एक ऐसे गांजा तस्कर को दबोचा है, जो उड़ीसा के रास्ते से गांजा लाकर उसे दूसरे राज्यो में खपाता था। पुलिस ने उसके पास से 9.750 ग्राम गांजा, मोबाइल सहित 2 लाख 65 हजार का माल जप्त किया है। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की टीम को मुखबिर से सूचना मिलने पर 5 नंबर प्लेटफार्म रानी कमलापति स्टेशन पर पार्सल आफिस के पास से ट्राली बैग लेकर खड़े एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आयुष शिवहरे पिता नरेंद्र शिवहरे (27) निवासी ग्राम चिरगांव तहसील मोठ जिला झांसी थाना चिरगांव उत्तर प्रदेश के रुप में हुई। उसके पास रखे ट्राली बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजे के टेप से लिपटे 10 पैकैट रखे मिले। जॉच के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया की आरोपी आयुष शिवहरे 12वीं तक पढ़ा है, और प्रायवेट नौकरी करता है। वो उड़ीसा से गांजा लाकर अन्य राज्यो में खपाता था। पुलिस आगे की पूछताछ में उसके नेटवर्क के तार खंगाल रही है। जुनेद / 8 मई