ग्वालियर ( ईएमएस ) | सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह शनिवार 9 मई को कलेक्ट्रेट के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। यह बैठक इस दिन प्रात: 11.30 बजे आयोजित होगी। बैठक में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में खासतौर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, एलीवेटेड रोड, स्मार्ट सिटी, कृषि उपज मंडी, योजना एवं सांख्यिकी, स्कूल शिक्षा, लोक निर्माण, जल संसाधन एवं नगर निगम के अंतर्गत ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा होगी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।