- एक को किया लाइन अटैच इन्दौर (ईएमएस) शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने के चलते चल रही यातायात पुलिस की सख्ती करनी बीच हुए विवाद का मामला उस वक्त गरमा गया जब एक बीजेपी नेता के साथ यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाते भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर पुलिस और हेलमेट के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला इन्दौर के व्यस्ततम महू नाका चौराहे का है, जहां यातायात पुलिस पर बीजेपी विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे के साथ बदतमीजी और मारपीट करने के आरोप लगाते एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर नारेबाजी की। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और अन्य लोग परेशान हुए। भाजपा कार्यकर्ता अभद्र व्यवहार और मारपीट करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर मामला शांत कराते पूरे मामले की विभागीय जांच का आदेश दे तत्काल कार्रवाई स्वरूप ट्रैफिक विभाग के कॉन्स्टेबल शेखर और सूबेदार लक्ष्मी को सस्पेंड कर दिया। वहीं ट्रैफिक टीआई राधा यादव को कार्यालय अटैच किया गया है। आनंद पुरोहित/ 08 मई 2026