- प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह की विशेष मौजूदगी में शनिवार को मसुरहा घाट में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कटनी (ईएमएस)। जल संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार 09 मई को सायं 4ः30 बजे मसुरहा घाट, कटनी में मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की विशेष मौजूदगी में जल गंगा संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान जिले के सम्माननीय जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान से संबंधित प्रदर्शनी एवं महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा स्वच्छता आधारित उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस दौरान जन जागरूकता गतिविधियां एवं स्वच्छता आधारित संदेशों का प्रसार भी किया जाकर स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने निगम के संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपकर सभी आवश्यक व्यवस्था समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। ईएमएस/मोहने/ 08 मई 2026