अशोकनगर (ईएमएस) । शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रमो में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जिसमे प्रथम चरण में ऑनलाइन पंजीयन 4 मई से 29 मई तक किया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी पसंद के संस्थान और पाठ्यक्रम का चयन (चॉइस फिलिंग) 15 मई से 2 जून तक कर सकेंगे। पंजीयन में त्रुटी सुधार (एडिट) का अवसर 30 व 31 मई को मिलेगा। इसके बाद मेरिट सूची 3 जून को जारी की जायेगी। इसके पश्चात सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। जिसमे 8 जून से 13 जून तक संस्था में उपस्थित होकर अभ्यार्थी अपनी प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करा सकेंगे।महाविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन, सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजिनियरिंग जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध है। दूसरे चरण की काउंसलिंग 9 जून से 18 जून तक होगी, जिसमे पुन: पंजीयन, संशोधन और चॉइस फिलिंग का अवसर अभ्यर्थियों को मिलेगा। वही संस्थागत स्तर (सीएलसी) राउंड में रिक्त रह गयी सीटों पर प्रवेश कि प्रक्रिया दिनांक 4 जुलाई से 12 अगस्त तक की जाएगी। ईएमएस / /08,मई,2026