क्षेत्रीय
08-May-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। सामुदायिक विकास एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता के अंतर्गत, एनटीपीसी खरगोन द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान (जीईएम) 2026 के आयोजन हेतु द्वितीय चरण के अंतर्गत मेडिकल परीक्षण, दस्तावेजीकरण एवं एंथ्रोपोमेट्रिक आकलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह पहल एनटीपीसी की प्रमुख सीएसआर पहलों में से एक को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस चरण में आसपास के शासकीय विद्यालयों से चयन प्रक्रिया के माध्यम से 19 अतिरिक्त बालिकाओं का चयन किया गया। ईएमएस/नाजिम शेख/ 08 मई 2026