खरगोन (ईएमएस)। जनगणना कार्य को समय से पूर्व पूर्ण करने वाले प्रगणकों को प्रोत्साहित करने पर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा भगवानपुरा तहसील के ग्राम मांडवखेडा के प्रगणक रफीक बेग मिर्जा को सम्मानित किया गया। प्रगणक मिर्जा को कुल 201 जनगणना मकानों का दायित्व सौंपा गया था, जिसे उन्होंने निर्धारित समय-सीमा से पूर्व ही पूर्ण कर उत्कृष्ट कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि जो प्रगणक समय से पहले जनगणना कार्य पूर्ण करेंगे, उन्हें विभिन्न स्तरों पर सम्मानित किया जाएगा, जिससे सभी में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और कार्य के प्रति उत्साह बना रहे। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी अनिल जैन, तहसीलदार भगवानपुरा संजय चैहान एवं मास्टर ट्रेनर अमित शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस/नाजिम शेख/ 08 मई 2026