क्षेत्रीय
08-May-2026
...


भोपाल (ईएमएस)। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास स्थायी समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को जिला पंचायत भोपाल में किया गया। बैठक में समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में समिति सदस्यों द्वारा अस्पताल के स्टाफ को मरीजों के प्रति संवेदनशील होने,स्थानीय विभागीय बैठकों की जानकारी साझा करने,आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति के मुद्दों पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य और महिला बाल विकास अधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समय सीमा में निराकरण हेतु विकासखंड स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में समिति के पदेन सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी साझा कर एचपीवी टीकाकरण में सहयोग के लिए आग्रह किया। महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनील सोलंकी ने मातृ वंदना योजना,लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, बाल कल्याण समिति की जानकारी साझा की।