राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। साकेत थाना क्षेत्र स्थित एक निजी डिजिटल कंपनी के सीईओ पर कार्पोरेट कल्चर की आड़ में महिला इंटर्न के साथ कथित यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर साकेत थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता राजस्थान की रहने वाली है और दिल्ली में रहकर एक डिजिटल कंपनी में सोशल मीडिया इंटर्न के तौर पर काम कर रही थी। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कंपनी का सीईओ पद का फायदा उठाकर उसके साथ लगातार अनुचित व्यवहार करता था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/ मई/2026