राज्य
09-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पूज्य आचार्य श्री नयनपद्मसागर सूरीजी म.सा. के शिष्यरत्न इंदौर क़े परम उपकारी पूज्य गणि श्री ऋषभपद्मसागरजी म.सा. एवं पूज्य गणि श्री अजितचंद्रसागरजी म.सा. के आचार्य पदवी निमित्त तथा सशाश्वत तीर्थ पालिताना की 495 वीं ध्वजा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न जैन श्रीसंघों में सामूहिक सामायिक एवं जाप आराधना का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में श्री नरीमन-नवकार जैन संघ ट्रस्ट, नरीमन सिटी, इंदौर द्वारा आयोजित आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक मंत्र जाप एवं सामायिक आराधना की। इस अवसर पर शरद शाह, अभय खिंवसरा, सौरभ गोटावाला, पिंकेश जैन, विकास राजगढ़वाला, अमित मेहता एवं अंकित जैन सहित अनेक कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न जैन श्रीसंघों की व्यापक भागीदारी रही तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म आराधना में सहभागिता की। आनंद पुरोहित/ 09 मई 2026