राज्य
09-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे ही यमुनापार के कई इलाकों में जल संकट बना हुआ है। कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित है तो कुछ में गंदे पानी की सप्लाई हो रही हैं जिसके कारण स्थानीय लोग परेशान है। लोगों ने पेयजल की आपूर्ति ठीक ढंग से न होने पर जल बोर्ड के शिकायत नंबर 1916 पर काल किए है परंतु लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अधिकारी समस्या का समाधान नही करते हैं। शकरपुर, मंडावली, खिचड़ीपुर, मौजपुर, ब्रह्मपुरी समेत कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/ मई/2026