राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। मौसमी उतार- चढ़ाव के बीच नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दिल्ली का मौसम एक बार फिर से बदलेगा। सोमवार और मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। दोनों ही दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 50 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार झोंकेदार हवा चलने के साथ साथ ही हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। शुक्रवार को दिन भर आसमान साफ रहा। तेज धूप भी निकली रही। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 2.9 डिग्री कम 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 22.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 83 से 36 प्रतिशत तक रहा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/ मई/2026