राष्ट्रीय
09-May-2026


दूल्हा-दुल्हन ने कूदकर बचाई जान जोधपुर,(ईएमएस)। राजस्थान के जोधपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यहां वरमाला के दौरान स्टेज पर आतिशबाजी में आग लग गई। दुल्हन सीढ़ियों से उतरकर जान बचाने भागी। हालांकि इस दौरान लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। दरअसल, जोधपुर के एम्पायर रिसोर्ट में शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वरमाला कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर अचानक आग लग गई। वीडियो 6 मई को बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भव्यता के लिए चलाए गए कोल्ड फायर की चिंगारी ने आर्टिफिशियल फूलों और सजावटी सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठते ही दूल्हा-दुल्हन ने तुरंत स्टेज से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगते ही रिसोर्ट में मौजूद मेहमानों के बीच हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद अतिथियों और स्टाफ ने तुरंत उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रया किया। उनकी तत्परता के कारण आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सिराज/ईएमएस 09मई26