क्षेत्रीय
भिंड ( ईएमएस ) | प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री के.एस. बारिया द्वारा नेशनल लोक अदालत का औपचारिक शुभारंभ एडीआर भवन में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्सव की तरह लोक अदालत मनाएं। हमारा प्रयास है कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित न्याय दिला सकें। यह पक्षकारों को लाभ पहुंचाने का एक माध्यम है। कई सालों से चलने वाले प्रकरणों का एक दिन में ही निराकरण हो जायेगा।