अंतर्राष्ट्रीय
09-May-2026


अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला वाशिंगटन (ईएमएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दावा किया है कि ईरान ने उसके खिलाफ 2 बैलिस्टिक मिसाइल और 3 ड्रोन हमाले किए हैं। यूएई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सभी टारगेट्स को हवा में ही मार गिराया गया। हमले में 3 लोग घायल हुए हैं। हालांकि दावे पर ईरान की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच अमेरिका ने सीजफायर के बावजूद ईरान पर फिर बमबारी की। अमेरिका ने कहा कि ईरानी सेना ने उसके जंगी जहाजों पर मिसाइल, ड्रोन और छोटी नावों से हमला किया था। इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने डील नहीं की, तब अमेरिका आगे भी हमले करेगा। वहीं, ईरान का दावा है कि अमेरिकी हमले में सैन्य ठिकानों नहीं, नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया। ईरानी सेना ने कहा कि उसने जवाबी कार्रवाई में होर्मुज स्ट्रेट और चाबहार पोर्ट के पास मौजूद अमेरिकी सैन्य जहाजों को निशाना बनाया। ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में उसके तेल टैंकरों को निशाना बनाया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि ईरान के मिसाइल भंडार खत्म हो चुके हैं। अराघची ने कहा कि अमेरिकी सीईए की इंटेलिजेंस गलत है। उन्होंने दावा किया कि ईरान का मिसाइल रिजर्व 120 प्रतिशत पर है और देश अपनी जनता की रक्षा के लिए 1000 प्रतिशत तैयार है। आशीष दुबे / 09 मई 2026