अंतर्राष्ट्रीय
09-May-2026


बैरुत,(ईएमएस)। दक्षिणी लेबनान में इजराइल के बड़े पैमाने पर किए गए हमलों में करीब 31 लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में एक सिविल डिफेंस रेस्क्यू वर्कर भी शामिल है। टायर जिले के टौरा शहर पर हुए दो हवाई हमलों में पांच लोगों की मौत हुई। एजेंसी के मुताबिक, मलबे में दब गई एक लड़की की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान अब भी जारी है। इस बीच, इजराइली सेना के ड्रोन ने हसबैया जिले में कफरशौबा और कफरहमाम को जोड़ने वाली सड़क पर एक कार को निशाना बनाया। इस हमले में एक सिविल डिफेंस कर्मचारी की मौत हो गई। बिंत जुबैल और नबातियेह जिलों के गांवों पर हुए इजराइली हवाई हमलों में पांच और लोगों की जान गई। वहीं, बिंत जुबैल जिले के अस-सुल्तानिया शहर पर हुए एक और हमले में चार लोगों की मौत हुई। हाल के दिनों में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ा है। सीमावर्ती इलाकों में कई बार रॉकेट और ड्रोन हमले भी हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बनी हुई है। आशीष दुबे / 09 मई 2026