चेन्नई,(ईएमएस)। तमिलनाडु में अब वीसीके के अलावा आईयूएमएल भी टीवीके के साथ आई है। आईयूएमएल ने टीवीके को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया है। पार्टी ने शनिवार शाम को टीवीके को अपना समर्थन पत्र सौंपा है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। थोल तिरुमावलवन के नेतृत्व वाली वीसीके (वीसीके) ने विजय की पार्टी टीवीके (टीवीके) को बिना शर्त समर्थन दिया है। इसके बाद तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है और अब विजय सरकार बनाने की तैयारी में हैं। वीसीके के फैसले को थलपति विजय के लिए बड़ा राजनीतिक समर्थन माना जा रहा है। वहीं तिरुमावलवन के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा है कि उनका समर्थन बिना किसी शर्त के होगा। कांग्रेस के सभी 5 विधायक हैदराबाद शिफ्ट इसके पहले टीवीके नेता आधव अर्जुना को समर्थन पत्र सौंपते हुए वीसीके प्रेसिडेंट थिरुमावलवन की तस्वीर भी सामने आई है। विजय की टीवीके पार्टी के पास पहले 116 विधायकों का समर्थन था। इस बीच कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग के डर से अपने पांच विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मेलूर विधायक पी. विश्वनाथन विधायकों के ग्रुप का नेतृत्व कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक टीवीके सरकार बनने पर पी. विश्वनाथन को मंत्री बनाया जा सकता है। बातें दे विजय शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन तब उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था। इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते। आशीष दुबे / 09 मई 2026