-पीएम मोदी का पुराना वीडिया हुआ वायरल नई दिल्ली,(ईएमएस)। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने वाले भाजपा के पहले नेता हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं कांग्रेस ने शपथ ग्रहण के बाद एक वीडियो के जरिए पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह साल दूसरा था यह साल दूसरा है। इस वीडियो में एक ओर जहां पीएम मोदी अधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद उनकी पीठ थपथपाते दिख रहे हैं। वहीं एक पुराने वीडियो में पीएम मोदी शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते दिख रहे हैं। यह वीडियो साल 2016 का है। कांग्रेस के कई दूसरे नेताओं ने भी वीडियो को शेयर करके बीजेपी पर निशाना साधा है। इसके बाद शुभेंदु दिसंबर 2020 में तृणमूल छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और वह तभी से बंगाल में पार्टी के करीब हर बड़े आंदोलन में सबसे आगे रहे। शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को पांच साल के अंतराल में दो बड़े चुनावी झटके दिए। पहला, 2021 के विधानसभा चुनाव में उनका गढ़ कहलाने वाले नंदीग्राम में। दूसरा, 2026 के विधानसभा चुनावों में ममता का अभेद्य गढ़ माने जाने वाले भवानीपुर में हराया। आशीष दुबे / 09 मई 2026