कानपुर (ईएमएस)। यूपी के कानपुर महानगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका की 16 वर्षीय बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने करवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने शिकायत में बताया कि बीती पांच मई को उनकी नाबालिग बेटी घर से बाहर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पीड़िता की माँ एक डिग्री कॉलेज में शिक्षिका हैं, जबकि पिता लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जब बेटी का पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अरौल थाना क्षेत्र का रहने वाला नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोपी ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा रखा था। इसके बाद पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं और सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी के ठिकाने का पता लगाया गया। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा और किशोरी को सकुशल बरामद किया। आरोपी से पूछताछ में जानकारी मिली है कि आरोपी ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा रखा था। जिसके बाद वह किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के विरुद्ध दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जितेन्द्र 09 मई 2026