भोपाल (ईएमएस)। देश के प्रमुख राज्यों में सही ढंग से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को बंगाल में निष्पक्ष चुनाव एवं सही ढंग से चुनाव कराने पर निष्पक्ष चुनाव होने से बंगाल के मतदाताओं ने निर्भय होकर मतदान प्रक्रिया में अच्छी तरह से भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए डबल इंजिन की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर मतदाता बंधुओं ने सिद्ध कर दिया है कि देश के प्रधानमंत्री की नीतियाँ एवं कार्यक्रम का लाभ तथा योजनाओं का लाभ बंगाल के नागरिकों को मिलने लगेगा । म.प्र. शासकीय अधिकारी/कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि बंगाल के कर्मचारियों को केन्द्र के समान वेतनमान का लाभ भी मिलने का प्रावधान लागू हो सकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं वर्तमान मुख्यमंत्री शुबेन्दु अधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन, उ.प्र. के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के विशेष आह्वान को जनता ने सफल बनाकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजिन की सरकार बनाने के प्रयास सफल होने पर म.प्र. में एवं देश में व्यापक खुशी का माहौल है। श्री शर्मा ने बंगाल नव निर्वाचित मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा है कि अब बंगाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों एवं योजनाओं को सही ढंग से लागू करके जनता को सुविधाएँ प्राप्त होंगी, क्योंकि पूर्व सरकार में नागरिकों को केन्द्र की अनेक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती थीं तथा बंगाल के नागरिक अब देश की प्रगति एवं विकास में अच्छी भूमिका निभाएंगे। I धर्मेंद्र,०९ मई, २०२६