4 करोड़ 53 लाख रुपये से अधिक की राशि के अवार्ड पारित हुए नरसिंहपुर,(ईएमएस)।. प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अखिलेश शुक्ला ने शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के एडीआर सेंटर में द्वितीय नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण को दोनों पक्षकारों की जीत बताया। न्यायाधीशगणों एवं अधिवक्तागणों से आव्हान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण करें और इस नेशनल लोक अदालत को सफल बनाएं। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और जिला अभिभाषक संघ श्री मुकेश शर्मा ने भी नेशनल लोक अदालत के अवसर पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश मीणा ने नेशनल लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) श्री अमित रंजन समाधिया, कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री विपिन कुमार लवानिया, जिला न्यायाधीशगण श्रीमती कीर्ति कश्यप, श्रीमती ज्योति मिश्रा, श्री आलोक मिश्रा, सीजेएम श्री राकेश सनोडिया, वरिष्ठ न्यायाधीश श्री धर्मेन्द्र नागवंशी एवं अन्य समस्त व्यवहार न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री राजेश सक्सेना, सचिव जिला अधिवक्ता संघ श्री सुलभ जैन, जिला अभियोजन अधिकारी श्री रामकुमार पटेल, लोक अभियोजक श्री धर्मेन्द्र ममार, चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल श्री विष्णु श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल श्री सुधीर दुबे, श्री प्रमोद काछी सहित असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, सहायक अभियंता विद्युत विभाग श्री संदीप रघुवंशी, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्तागण, नगर पालिका व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री राजेश सक्सेना ने व्यक्त किया। जिला मुख्यालय नरसिंहपुर के अलावा तहसील विधिक सेवा समितियों गाडरवारा, तेंदूखेडा एवं गोटेगांव में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 18 खंडपीठों का गठन किया गया था। न्यायालय में लंबित कुल प्रकरणों में से 341 प्रकरणों का गठित खंडपीठों द्वारा पक्षकारों के आपसी राजीनामे एवं सहमति से निराकरण किया गया। इस दौरान 3 करोड़ 56 लाख 77 हजार 952 रुपये की अवार्ड राशि पारित किया गए। नेशनल लोक अदालत द्वारा बीएसएनएल, नगर पालिका, बैक एवं विद्युत विभाग आदि से संबंधित कुल एक हजार 52 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण पक्षकारों के राजीनामे के माध्यम से किया गया। पक्षकारों से कुल 96 लाख 95 हजार 497 रुपये की प्रतिकर/ वसूली की राशि प्राप्त की गई। इस प्रकार उक्त नेशनल लोक अदालत द्वारा कुल एक हजार 393 लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के अधीन कुल 4 करोड़ 53 लाख 73 हजार 449 रुपये की अवार्ड/वसूली राशि प्राप्त हुई। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 09 मई 2026