क्षेत्रीय
09-May-2026


नरसिंहपुर,(ईएमएस)।. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नरसिंहपुर के ग्राम मुंगवानी में 13 मई 2026 को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विधायक गोटेगांव श्री महेंद्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने शनिवार को संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने हेलिपैड, कार्यक्रम स्थल और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, हेलीपैड एवं सुरक्षा बेरीकेटिंग व्यवस्था, सत्कार व्यवस्था, आवागम, परिवहन, पार्किंग, भोजन, विद्युत, ग्रीन रूम, चिकित्सा, फायर बिग्रेड व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई आदि व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 09 मई 2026