क्षेत्रीय
कोरबा (ईएमएस)। कोरबा शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन श्री श्याम मित्र मंडल एवं टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल की सुपुत्री कु. श्रेया अग्रवाल ने एमबीबीएस परीक्षा में क्वालीफाई कर डॉक्टर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से पूरे शहर, समाज और दोनों संगठनों में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। श्रेया अग्रवाल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर श्री श्याम मित्र मंडल एवं टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों मित्रो और समाजजनों सहित अंचलवासियो ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। - 10 मई