क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। यमुनापार क्षेत्र में कई जगहों पर नालों के स्लैब टूटे और खुले पड़े होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। कोंडली, मौजपुर, मंडावली, भजनपुरा और करावल नगर समेत कई इलाकों में लोग रोजाना जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले भी कई बार राहगीर, बच्चे और दोपहिया वाहन चालक इन खुले नालों में गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहा। रात के समय अंधेरे में खतरा और बढ़ जाता है। - नई दिल्ली/ ईएमएस/10/मई /2026