क्षेत्रीय
10-May-2026
...


- लोग खिड़कियों पर लगा रहे करंट कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक चोर ने ट्रांसपोर्टर के घर की खिड़की से हाथ डालकर नकदी और जरूरी दस्तावेज पार कर दिए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर खिड़की के पास खड़ा नजर आ रहा है। मौका मिलते ही उसने अंदर रखे पर्स और कपड़ों में हाथ डालकर 5 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर सिर्फ नकदी ही नहीं ले गया, बल्कि पर्स में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी सरकारी दस्तावेज भी लेकर फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक कथित आरोपी पिछले दो दिनों से घर के आसपास संदिग्ध हालत में घूम रहा था। सीसीटीवी में वह लगातार रेकी करते नजर आया। तीसरे दिन मौका पाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनी के लोग दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पड़ोस के घर से भी खिड़की के जरिए मोबाइल चोरी हुआ था। डर का आलम यह है कि कई लोग रात में खिड़की-दरवाजों पर करंट तक लगाने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर दिनदहाड़े रेकी कर रहे हैं। लोग अब सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में बाहर जाने से भी डरने लगे हैं, क्योंकि घर खाली मिलते ही घर खाली पाकर चोर वारदात कर देंगे। घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कथित आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - 10 मई