क्षेत्रीय
10-May-2026
...


फिरोजाबाद (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत और शपथ ग्रहण पर फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर नगर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। सदर बाजार सहित पूरे कस्बे में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, आतिशबाजी कर और ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। - सदर बाजार में बांटे गए लड्डू, गूंजे नारे शनिवार शाम जैसे ही पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने की पुष्टि हुई, मक्खनपुर के सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकाला और जय श्री राम, भारत माता की जय तथा मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान राहगीरों और दुकानदारों को लड्डू बांटकर मुंह मीठा कराया गया। पूरे बाजार में आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगा हो गया। - वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मना जश्न जश्न के मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार पचौरी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ कृष्णकांत शर्मा उर्फ राजू शर्मा, डॉ. सत्य प्रकाश, उमाकांत गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, पीयूष गुप्ता, सौरव गुप्ता, दीपक गुप्ता, डॉ. संदीप गुप्ता, रामू गुप्ता और मेडिकल संचालक मनोज भी शामिल हुए। व्यापार मंडल से भी नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, उदय प्रकाश, ओम गुप्ता, मालती धनकर और बबीता गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और मिठाई वितरण में सहयोग किया। - जनता ने परिवारवाद को नकारा: अरविंद पचौरी इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार पचौरी ने कहा, पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और सुशासन के मॉडल पर मुहर लगाई है। यह जीत परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की हार है। मक्खनपुर सहित पूरे देश का कार्यकर्ता आज गौरवान्वित है। - कस्बे में दिखा उत्साह का माहौल जश्न के दौरान सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार भीड़ देखने को मिली। युवा कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचते दिखे तो बुजुर्ग कार्यकर्ता एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देते नजर आए। देर शाम तक बाजार में जश्न का माहौल बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। - ईएमएस / फिरोजाबाद