क्षेत्रीय
10-May-2026
...


फिरोजाबाद (ईएमएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में फिरोजाबाद पुलिस ने NBW/SR वांछित वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 9 मई की रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 123 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 117 NBW वारंटी और 6 अन्य वांछित अपराधी शामिल हैं। SSP आदित्य लांग्हे के अनुसार सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। *सर्किलवार कार्रवाई का ब्यौरा:* *सिटी सर्किल: 25 गिरफ्तार* - थाना उत्तर: 7 - थाना दक्षिण: 10 (5 NBW + 5 अन्य) - थाना रसूलपुर: 5 - थाना रामगढ़: 3 *टूण्डला सर्किल: 28 गिरफ्तार* - थाना नारखी में सबसे अधिक 10 गिरफ्तारियां - थाना टूण्डला: 7, रजावली: 3, पचोखरा: 5, नगला सिंघी: 3 *शिकोहाबाद सर्किल: 23 गिरफ्तार* - थाना शिकोहाबाद में 14 वारंटी पकड़े गए - मक्खनपुर: 7, खैरगढ़: 2 *जसराना सर्किल: 21 गिरफ्तार* - थाना जसराना में सर्वाधिक 15 गिरफ्तारियां - फरिहा: 5, एका: 1 *सदर सर्किल: 18 गिरफ्तार* - लाइनपार: 10, मटसेना: 8 - बसईमो0पुर में कोई गिरफ्तारी नहीं *सिरसागंज सर्किल: 8 गिरफ्तार* - सिरसागंज: 5, नगला खंगर: 2, नसीरपुर: 1 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। मात्र 5 घंटे में 123 गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अभियान का मकसद लंबे समय से फरार चल रहे NBW और SR मामलों के वांछितों पर शिकंजा कसना था। - ईएमएस फिरोजाबाद