- जेईई में 99.3 परसेंटाइल हासिल, 12वीं में भी 93.4 प्रतिशत अंक बिलासपुर (ईएमएस)। स्वामी आत्मानंद डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शाला के छात्र सार्थक सिन्हा ने जेईई परीक्षा में 99.3 परसेंटाइल अंक हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। सार्थक ने छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट रैंकिंग प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।सार्थक प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा में भी 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। गणित विषय के छात्र सार्थक की सफलता को लेकर विद्यालय परिवार में उत्साह देखा गया।विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य गोपाल मिश्रा ने सार्थक सिन्हा और उनके परिवार का सम्मान किया। - 10 मई 2026