क्षेत्रीय
10-May-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पड़री पाण्डेय के सहायक शिक्षक विजय प्रकाश चौधरी को विक्रम शिला हिन्दी विद्यापीठ से विद्या वाचस्पति मानद डाक्टरेट उपाधि मिली है। यह उपाधि उन्हें शिक्षा, समाजसेवा के क्षेत्र मंें विशेष योगदान के लिये दिया गया है। शिक्षक विजय प्रकाश चौधरी ने कहा कि इस उपाधि से उनका रचनात्मक दायित्व और बढ गया है। उनका प्रयास होगा कि निरन्तर शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान जारी रहे। विजय प्रकाश चौधरी को मानद डाक्टरेट उपाधि मिलने पर मुख्य रूप से डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डॉ. राकेश कुमार यादव, डॉ. बलराम चौधरी, संदीप गोयल, के.के. तिवारी, डा. सत्य प्रकाश चौधरी, डा. अनुराग चौधरी, राम भरत वर्मा, देवेन्द्र कुमार वर्मा, महेश चन्द्रा, अमरेन्द्र कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। - ईएमएस/10/05/2026