क्षेत्रीय
10-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल जबालीपुरम के तत्वावधान में ज्येष्ठमास पावन अवसर पर फूटाताल स्थित देवीरथ काली माता मंदिर में डॉ.ऋषभ मनोज गुलाबवानी के सौजन्य से संकीर्तनाचार्य पं.मनमोहन दुबे के सानिध्य में प्रातःभव्य हरिनाम संकीर्तन किया गया। संकीर्तन के समापन पर मंगल आर्ती की गई। संयोजक देवेन्द्र नेमा ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन दैनिक जीवन का एक हिस्सा होना चाहिए। प्रत्येक घर परिवार में दैनिक सत्संग से नई ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य पं.देवेंद्र त्रिपाठी,प्रभाकर चतुर्वेदी,मुकेश राठौर,सत्यप्रकाश नामदेव,के एल दीक्षित,सुरेन्द्र गिरी,सत्यप्रकाश नामदेव,मोहित तिवारी,मंगलसिंह पटेल,अमित विश्नोई,मोनी विश्वकर्मा,राजेंद्र सोनी,सत्यनारायण दुबे,विशाल पंड्या,राजेश असाटी,अवधेश गौतम,रंजीत राय,नरेश कहार,महेंद्र नामदेव,शिवम नामदेव,प्रकाश गुलाबवानी,बालकिशन नामदेव,देवेंद्र नेमा आदि उपस्थित रहे। - 10 मई 2026 / 07.00