क्षेत्रीय
10-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार 10 मई को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन भंडारी पॉली क्लीनिक प्राइवेट लिमिटेड में किया गया । यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ (बाल रोग एवं न्यूरो नेत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ. शिवानी बंसल भंडारी ने नेत्र जांच की। लोगों का निःशुल्क आई चैकअप किया गया। इस दौरान नेत्र रोगों से बचाव के लिए सावधानियां भी बताई गई। साथ ही लोगों को प्रेरित किया गया कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण में सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक संख्या में फीडबैक दें। लोगों ने असीम उत्साह से मोबाइल के माध्यम से स्वच्छता सर्वे का फीड बैक भी दिया। साथ ही जबलपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का संकल्प भी लिया। शिविर में हॉस्पिटल के संचालक डॉ.राजीव भंडारी, डॉ. अजय भंडारी का मार्गदर्शन रहा। - 10 मई 2026/ 07.00