क्षेत्रीय
10-May-2026
...


जगदलपुर (ईएमएस)। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम हाटपदमुर में आज रविवार काे सवा साल का बच्चा खेलने के दौरान गर्म पानी को अपने ऊपर गिरा लिया। इस घटना में बच्चा झुलस गया। परिजनों ने मदद की गुहार लगाई, परपा थाने में पदस्थ पुलिस के जवानों ने माैके पर पंहुचकर तत्काल बच्चे को उपचार के लिए मेकाॅज में भर्ती कराया। ग्राम हातपदमुर निवासी राजमन बघेल का बच्चा छोटू बघेल उम्र एक वर्ष दो माह जो घर आंगन में खेल रहा था। उसी आंगन में मां खाना बना रही थी। आंगन में खेलने के दौरान छोटू ने गरम पानी को हाथों से खींच लिया। जिससे कि गर्म पानी बच्चे के ऊपर गिर गया। बच्चे की आवाज को सुनकर उसकी मां ने आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी देकर परिजनों ने मदद की गुहार लगाई। परपा थाना के पुलिस के जवानों ने बिना देर किए बच्चे को बेहतर उपचार के लिए पहले पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बच्चे की हालत को देख उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज रेफर कर दिया गया है। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। बच्चे को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मिलने पर परिजनों ने पुलिस के जवानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। - 10 मई 2026