क्षेत्रीय
10-May-2026


रांची(ईएमएस)।यदुवंशी महासम्मेलन का आयोजन रविवार को धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज के मुख्य संरक्षक एवं राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने किया।सम्मेलन में राज्य के 24 जिलों से आये यादव समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कैलाश यादव ने कहा कि यादव समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलकर समाज ने त्याग, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. उन्होंने कहा कि सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्रों में यादव समाज की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। सम्मेलन में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और सामाजिक उत्थान पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार से डेयरी और पशुपालकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी तथा ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की गयी। बैठक में आगामी 11 जून को लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाने तथा 18 दिसंबर को रांची के शहीद मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर विराट महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समाजसेवी नंदन यादव, अध्यक्ष सुरेश राय, श्रमिक नेता गोल्डन यादव, पत्रकार सुनील यादव, सेवानिवृत्त इंजीनियर देवबिहारी यादव सहित कई लोग उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/10मई/26