क्षेत्रीय
10-May-2026


19 रेत खदानों का हुआ सीमांकन, शेष 17 रेत खदानों का सीमांकन की कार्यवाही जारी नरसिंहपुर (ईएमएस)! खनिज विभाग की जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक में कलेक्टर मती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में स्वीकृत 36 रेत खदानों का सीमांकन का कार्य किया जा रहा है। प्रभारी खनिज अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि जारी आदेशानुसार राजस्व विभाग, खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा कुल 19 रेत खदानों का सीमांकन का कार्य किया जा चुका है। शेष 17 रेत खदानों का सीमांकन का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि संयुक्त दल के द्वारा तहसील नरसिंहपुर अंतर्गत ग्राम घाटपिपरिया, मुर्गाखेड़ा, करहैया, तहसील करेली अंतर्गत ग्राम देवाकछार, रेवानगर, धरमपुरी, बारूरेवा, तहसील तेंदूखेड़ा अंतर्गत ग्राम घघरोला पटना, इमझिरा व हीरापुर, तहसील सांईखेड़ा अंतर्गत संसारखेड़ा-1 व संसारखेड़ा-2 और गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम अर्जुनगांव, छेनाकछार, बैरागढ़, दिघौरी, कुड़ारी, गांगई व घूरपुर स्थित कुल 19 रेत खदानों का सीमांकन किया जा चुका है। सीमांकन कार्यवाही में किसी भी रेत खदान के स्वीकृत क्षेत्र के बाहर खनिज रेत उत्खनन नहीं पाया गया है। इसके अतिरिक्त जहां कहीं भी स्वीकृत क्षेत्र के बाहर रेत खनन पाये जाने पर नियमानुसार खनिज विभाग के द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। ईएमएस/मोहने/ 10 मई 2026