क्षेत्रीय
10-May-2026


रामगढ़(ईएमएस)।राधा गोविंद विश्वविद्यालय में आयोजित जेईई मेंस परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी मामले के आरोपी राजेश ठाकुर एवं रविशंकर को पुलिस ने 48 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद रविवार को दोनों को पुनः न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार राजेश ठाकुर ने 28 अप्रैल को तथा रविशंकर ने चार मई को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस ने परीक्षा केंद्र में मॉनिटर बदलने एवं कंप्यूटर सिस्टम में गड़बड़ी से संबंधित जानकारी जुटाई।मामले में पहले ही दिनेश कुमार महतो, सूरज कुमार सिंह एवं साकिर अंसारी की गिरफ्तारी हो चुकी है।रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्मवीर सिंह/10मई/26